मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 15-15 हजार के दो इनामी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिनके कब्जे से एक बाइक व अवैध असलाह बरामद किया है। पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। कस्बे की शफीपुर पट्टी में बाइक सवारों ने लगातार दो दिनों तक छात्र अयान व दानिश पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। पीड़ितों की ओर से दो अलग-अलग मुकदमें दर्ज कराए गए थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने आरोपियों पर 15-15 हजार रुपए के इनाम की घोषणा करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया था। गुरुवार को दिन निकलते ही हुई मुठभेड़ में आमिर उर्फ बाटा पुत्र लियाकत व समद उर्फ चीस पुत्र शमीम निवासी मंदवाड़ा रोड बुढ़ाना के पैरों में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से एक...