आजमगढ़, फरवरी 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला थाना क्षेत्र के तरकूलहा के पास शनिवार की भोर में हुई मुठभेड़ में गोली लगने से पशु तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को पकड़ा है, उसका साथी अंधेरे में फरार हो गया। घायल बदमाश के पास से तमंचा-कारतूस, बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने घायल बदमाश जाकिर उर्फ शैफ निवासी कुरैशी टोला माहुल थाना अहरौला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके विरूद्ध आठ मुकदमें दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...