उन्नाव, जनवरी 24 -- कानपुर देहात, संवाददाता। सूना घर देखकर चोरी करने वाले गिरोह के साथ अस्तिया रोड पुखरायां में हुई भोगनीपुर पुलिस की मुठभेड में गोली लगने से घायल एक शातिर सहित गिरोह के दो सदस्य पुलिस के हत्थे चढ गये। जबकि उनके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए ।पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा,2 कारतूस व तीन खोखा कारतूस के साथ एक बाइक भी बरामद की। मुठभेड़ में घायल आरोपित को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ फरार बदमाशों की तलाश शुरू की है। L भोगनीपुर कोतवाल पुलिस टीम के साथ शुक्रवार रात में गश्त पर निकले थे, इसी बीच मुखबिर से दो बाइक सवार पांच संदिग्ध लोगों के पुखरायां में अस्तिया रोड पर देखे जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस कर्मियों ने वहां छापा मारा। पुलिस को देखकर बदमाश तमंचों से पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस ...