आजमगढ़, फरवरी 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के अहीरगांव के पास शनिवार की भोर में पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो पशु तस्कर घायल हो गए। घायल बदमाशों सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। महराजगंज थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्य वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अहीरगांव के पास कुछ बदमाश घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरते देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अबु जैद निवासी हुसैनाबाद कस्बा निजामाबाद के दाहिने पैर और अनिल नोना निवासी कोलमोदीपुर थाना महराजगंज के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इसके साथ ही भाग रहे तीसरे पशु तस्कर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.