बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- सिकंदराबाद,संवाददाता। कोतवाली पुलिस की जेवर अड्डे के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। जिसमें पुलिस की गोली लगने से गाजियाबाद का शातिर बदमाश जावेद घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिये। जिनको टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार तेजी से ककोड़ रोड की ओर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गयी। पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया तथा एक बदमाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.