जौनपुर, फरवरी 10 -- जौनपुर, संवददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल विश्वविद्यालय देवकली नहर के पास सोमवार की रात में पुलिस और गो तस्कर की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक अंतर्जनपदीय गो तस्कर के पैर में गोली लगी । पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा फरार है। तस्कर के कब्जे से एक तमंचा कारतूस व पिकअप बरामद हुआ। सरायख्वाजा पुलिस विश्वविद्यालय के पास संदिग्ध वाहनो व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफेद पिकअप सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उनको रोकने का प्रयास किया । पिकअप पर सवार बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी, पुलिस से घिर जाने पर पिकअप सवार बदमाश देवकली नहर पुलिया पर अनियंत्रित होकर पिकअप पुलिया से टकरा गय...