मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- बुढाना पुलिस की गुरुवार सुबह गोकशों के साथ मुठभेड हो गयी। पुलिस मुठभेड में एक गोकश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने गिरफ्तार गोकश से 200 किलोग्राम गोमांस, एक तमंचा व बाइक बरामद की है। पुलिस लाइन में पे्रसवार्ता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह बुढाना पुलिस की खतौली बुढाना मार्ग पर गोकशों के साथ मुठभेड हो गयी। पुलिस की गोली लगने से गोकश दीन मौहम्मद उर्फ दीनू पुत्र यूनुस निवासी सफीपुर पट्टी, बुढ़ाना घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए भिजवा दिया गया, जबकि उसका साथी सरताज पुत्र नवाब गांव बुढीना खुर्द थाना तितावी मौके से फरार हो गया। घायल दीनू पर गोकशी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर और आयुध अधिनियम समेत 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.