सोनभद्र, फरवरी 22 -- सोनभद्र/केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। करमा थाना क्षेत्र के जुगनी जंगल में रविवार की भोर में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक वांछित गो-तस्कर के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घोरावल सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित तस्करों के करमा क्षेत्र के जुगनी जंगल में छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना घोरावल, करमा और राजगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान एक तस्कर बाइक से भागने का प्रयास करने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, ...