मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- पुलिस के साथ दिन निकलते ही हुई मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके दूसरे साथी को भी पुलिस ने काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक बाइक व अवैध असलाह बरामद किया है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री के नेतृत्व में विज्ञाना मार्ग पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने से गुलजार उर्फ मामा पुत्र रमजान निवासी इस्लाम नगर खतौली घायल हो गया। जबकि उसके दूसरे साथी नसीम पुत्र मेहदी हसन निवासी पुठ खास थाना रोहटा जिला मेरठ को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से एक बाइक व अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.