मुजफ्फर नगर, फरवरी 7 -- भोपा। गांव नंगला बुजुर्ग गंग नहर पुल पर पुलिस ने रात्रि में मुठभेड के दौरान हिस्ट्रीशीटर शाहनजर को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक जशवीर सिंह ने बताया केि शुक्रवार की रात्रि में उप निरीक्षक सुमित चौधरी व सपन चौधरी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांव नंगला बुजुर्ग गंग नहर पर हिस्ट्रीशीटर शाहनजर पुत्र मुन्तियाज निवासी ग्राम नगला बुजुर्ग को मुठभेड में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए। इससे पहले भी उसके विरुद्ध गोकशी, अवैध हथियार, गुंडा एक्ट, गैगस्टर एक्ट के 22 मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.