लखनऊ, जनवरी 14 -- बाराबंकी। थाना जैदपुर पुलिस टीम ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपये के इनामिया अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात थाना जैदपुर पुलिस वांछित आरोपीयों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भनौली नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध अपराधी के मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान मोहम्मद वसीम पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम जमलापुर, थाना असन्द्रा के रूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.