कौशाम्बी, नवम्बर 20 -- मंझनपुर, संवाददाता सरायअकिल थाना क्षेत्र के बिन्नई मोड़ के समीप बुधवार शाम सर्राफ से हुई लूट की घटना के आरोपी पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए। गुरुवार की देर शाम पुलिस का बदमाशों से आमना-सामना जुगराजपुर इलाके में हुआ। जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से तीन बदमाश जख्मी हुए हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लिखापढ़ी के बाद पकड़े गए बदमाशों का चालान किया जाएगा। सरायअकिल कस्बे के भगौतीगंज मोहल्ला निवासी अंशू सोनी पुत्र शिवमूरत सोनी ने इलाके के इशीपुर मजरा पुरखास में आभूषण की दुकान खोल रखी है। प्रत्येक दिन की तरह बुधवार की शाम करीब पांच बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में बिन्नई मोड़ के समीप पीछे से आए बोलेरो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया था। इसके बाद बदमाश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.