कुशीनगर, जून 26 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। बुधवार को तड़के तरयासुजान थाना क्षेत्र में बिहार बॉर्डर के करीब स्थित बहादुरपुर चौकी के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इसमें एक पशु तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी को पुलिस ने सुरक्षित गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो मालवाहक वाहनों पर क्रूरतापूर्वक लादे गए 11 प्रतिबंधित पशु बरामद किए गए है। दोनों तस्कर इनका वध करने के लिए बिहार जा रहे थे। उनके कब्जे से पशु वध के उपकरणों के अलावा एक तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है। मुठभेड़ की जानकारी देते हुए सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि तरया सुजान के बहादुरपुर इलाके से होकर पशु तस्करों के बिहार जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया। मंगलवार की आधी रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.