रुडकी, सितम्बर 1 -- तीन दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में फरार चैन स्नैचर को सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। सिविल लाइन कोतवाली के प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले माह 27 को पीरबाबा कॉलोनी नहर पटरी से कविता सैनी निवासी नेहरू नगर कोतवाली गंगनहर से अज्ञात बाइक सवार दो व्यक्ति के द्वारा महिला के गले से सोने की चैन को छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी थी। बीती 29 अगस्त को सोनाली पार्क के पास रात में पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई थी। एक बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया था। पुलिस ने तत्काल आरोपी बादल पुत्र बाबूराम निवासी चौन्दाहेडी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूस...