प्रयागराज, जनवरी 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। फूलपुर थाना व एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार की भोर में मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम के साथ बौड़ई मोड़ स्थित नहर किनारे हाईटेंशन लाइन के पास वाहनों व संदिग्धों चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने से घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने दो दिन पहले की एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि जमीलाबाद कस्बा निवासी शनि सोनी ने फूलपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया था कि सात जनवरी की शाम आजम राईन निवासी जमीलाबाद कस्बा और मोहम्मद सुहैल निवासी सराय अब्दुल मलिक ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया था। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.