आजमगढ़, दिसम्बर 31 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नरदह पुलिया के पास बुधवार की भोर में हुई मुठभेड़ में गोली लगने से 10 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। उसके पास से तमंचा-कारतूस और 540 रुपये नगदी बरामद हुई। वह मोबाइल टॉवर से बैट्री चोरी करने की घटना में आरोपी था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सरायमीर थानाध्यक्ष निहार नंदन कुमार बुधवार की भोर में क्षेत्र भ्रमण पर थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में वांछित 10 हजार रुपये का इनामिया बदमाश नंदाव से सरायमीर की ओर आ रहा है। इस पर थानाध्यक्ष ने उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ नरदह पुलिया के पास घेराबंदी कर ली। कुछ देर बाद नंदांव की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई पड़ा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। यह देखकर वह भागने लगा। खुद को घिरते देखकर बदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.