मथुरा, दिसम्बर 9 -- चांदी कारोबारी के कर्मचारी से चांदी लूट कर भागे बदमाशों की तलाश कर रही थाना रिफाइनरी पुलिस और एसओजी टीम की मंगलवार दोपहर अगनपुरा के जंगल में मुठभेड़ हो गयी। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गये। इनके कब्जे से 4400 ग्राम लूटी चांदी, तमंचा, कारतूस और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की। एक भागे बदमाश की पुलिस टीम तलाश कर रही है।गोली लगने से घायल बदमाश रजित निवासी नगला जोधना, कागारौल, आगरा और प्रमोद उर्फ छोटू निवासी मोहल्ला कुशवाह, कागारौल, आगरा के कब्जे से लूटी चांदी में से 4400 ग्राम लूटी गई चांदी, दो तमंचा, कारतूस, खोखा व लूट में प्रयुक्त बजाज पल्सर बाइक बरामद की। पुलिस दोनों को उपचार को भेज भागे बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...