कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर। हमीरपुर में पुलिस मुठभेड़ में घायल युवक की हालत स्थिर है। हैलट में उसका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसकी कई जांचें भी कराईं। भरुआ सुमेरपुर निवासी अबान उर्फ अफ्फान पुत्र मौलाना खान उर्फ ऐनुद्दीन को पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गुरुवार रात उसे हमीरपुर से हैलट लाया गया था। दाएं पैर में गोली लगने के बाद उसकी हालत गंभीर थी। इमरजेंसी में डॉ. विकास कटियार की देखरेख में उसका इलाज शुरू किया गया। डॉ. कटियार के अनुसार, उसे वार्ड पांच में भर्ती किया गया है। दाएं पैर में गोली लगने के बाद उसकी हालत स्थिर है। शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड व एक्सरे कराया गया। डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ उसके इलाज में लगे हैं। हालत में सुधार हुआ तो दो-तीन दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...