प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 22 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के सराय रायजू गांव के पास सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल युवक को प्रयारागज रेफर किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाल नीरज यादव सोमवार रात अपनी टीम के साथ इलाके के सराय रायजू गांव में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक युवक को रोका तो वह पुलिस वालों पर गोली चलाने लगा। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल युवक लालगंज कोतवाली के ही कालका वन गांव का रहने वाला अब्दुल हमीद का 22 वर्षीय बेटा सलमान बताया गया। पुलिस उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले गई। यहां से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन देररात वहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। उसके खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया। कोतवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.