नोएडा, मार्च 6 -- - आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में लूटपाट के दर्ज हैं 34 मुकदमे नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-24 पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान लुटेरे को गिरफ्तार किया। वह गोली लगने से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में लूटपाट के करीब 34 मुकदमे दर्ज हैं। एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम बुधवार देर रात सेक्टर-54 के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। संदेह होने पर उसे रुकने का इशारा किया तो वह रुकने के बजाय वहां से भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा हुआ देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश की टांग में गोली लग गई। पुलिस टीम ...