बदायूं, दिसम्बर 8 -- महिला ने अपने मकान पर पुलिस की मिलीभगत से कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। इस मामले में कोर्ट ने कोतवाल को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। नगर के मोहल्ला चौधरी निवासी नूर अफसां पत्नी अशरफ ने कहा है कि उन्होंने न्यायालय में स्थायी निषेधाज्ञा हेतु एक वाद दायर किया था। इसमें 23 दिसंबर की तारीख नियत है। करीब 70 साल पहले उनके पिता शाहिद हुसैन को यह मकान बंटवारे में मिला था। जीवनभर वह इसी मकान में रहे। उनकी मृत्यु के बाद उनके भाई और वह इसी मकान में रहे। भाईयों की मौत के बाद वह इस मकान में रह रही हैं। आरोप है कि सात दिसंबर की सुबह करीब दस बजे कुछ लोगों ने पुलिस की मदद से इस मकान पर अन्य लोगों को कब्जा करा दिया। इसकी वजह से उन्हें रात भर घर के बाहर बितानी पड़ी। न्यायालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.