समस्तीपुर, मार्च 22 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के महथी पचपैका गांव निवासी पुलिस मित्र महेश प्रसाद सिंह की पत्नी ब्यूटी कुमारी ने अपने पड़ोस के दो लोगों पर मारपीट करने की शिकायत पुलिस से की है। थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि आपसी रंजिश के कारण पड़ोसी उदय कुमार आदित्य चौहान ने गुटखा खाकर उनके मेन गेट के पास थूंक दिया। जिससे थूंक उड़कर उनके शरीर पर भी पड़ गया। इस पर जब इसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति के अलावा एक और पड़ोसी मिलकर उन्हें भद्दी गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। इधर पुलिस मित्र ने बताया कि उनकी पत्नी के साथ घटना पिछले 10 मार्च को हुई। परंतु पुलिस अबतक कोई कार्रवाई नहीं की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.