अंबेडकर नगर, मार्च 17 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया। समारोह में हंसी ठिठोली का दौर चला। एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की बधाई दी गई। वहीं पुलिस भर्ती में सफल स्वजातीय छात्रों को महासभा ने सम्मानित भी किया। महासभा का होली मिलन समारोह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर अकबरपुर में आयोजित हुआ। अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने और संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद दुबे ने की। समारोह भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण से शुरू हुआ और बीते दिवस हुए सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और आरक्षी भर्ती में चयनित छात्रों का सम्मान हुआ। इसके बाद परशुराम जयंती समारोह पर चर्चा की गई और अबीर लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी गई। समारोह में प्रमुख र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.