आजमगढ़, फरवरी 4 -- आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया में फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाने के मामले में पुलिस ने एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलिया जनपद का निवासी है। अभिलेखों के सत्यापन के दौरान जांच टीम ने उसे दबोच लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पदों पर सीधी भर्ती 2023 के लिए हुई लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के अभिलेखों की पुलिस लाइन में जांच चल रही है। टीम गठित कर बायोमैट्रिक एवं अभिलेखों का परीक्षण चल रहा है। सोमवार को बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के उधरन निवासी हरिनारायण कुमार बायोमैट्रिक जांच के लिए आया था। इससे पहले वह 31 जनवरी को बायोमैट्रिक एवं अभिलेखों के परीक्षण के लिए भर्ती बोर्ड कार्यालय में उपस्थित हुआ था। मूल जाति प्रमाण पत्र न लाने के कारण नोडल अधिकारी ने तीन फरवरी को दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.