बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- बुलंदशहर। बीते दिनों संपन्न हुई आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती में जिला बुलंदशहर से चयनित सात अभ्यर्थियों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। इन अभ्यर्थियों द्वारा लगाए गए प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया गया तो जिलाधिकारी कार्यालय से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र जारी न किए जाने का खुलासा हुआ। इसके बाद एसपी देहात की जांच में भी फर्जीवाड़े की पुष्टि हो गई। अब नगर कोतवाली में सातों अभ्यर्थियों के खिलाफ फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नगर कोतवाली में एसएसपी कार्यालय के प्रधान लिपिक जितेंद्र कुमार की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2023 में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती के संबंध में सूचना जारी की गई थी। उक्त भर्ती प्रक्रिया में जिला बु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.