बस्ती, जनवरी 5 -- बस्ती। प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा सत्येन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर पुलिस भर्ती परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष करने की मांग किया है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि सिपाही भर्ती 2026 में जहां आरक्षित वर्ग की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित है, वहीं सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 22 वर्ष है। परन्तु सिपाही भर्ती अंतर्गत आने वाले कुछ पदों पर भर्ती कोरोना व अन्य कारणों से पिछले कई साल से लंबित है। इसको ध्यान में रखते हुए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को भी आयु सीमा में रियायत मिलनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...