हापुड़, मार्च 18 -- डीएम स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर के पांच अभ्यर्थियों ने यूपी पुलिस की भर्ती में सिलेक्शन कराते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया, जिनका जोरदार ढंग में अभिदनंदन करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी गईं। गढ़ में शाहपुर रोड पर संचालित हो रहे डीएम स्पोट्र्स एक्सीलेंस सेंटर के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा के बल पर क्षेत्र समेत अपने परिवारों का नाम रोशन किया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा घोषित आरक्षी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमेंं सेंटर के पांच प्रशिक्षुओं ने सफलता का परचम फहराते हुए यूपी पुलिस में अपना चयन कराया है। सेंटर के निदेशक सिद्धार्थ चौधरी ने यूपी पुलिस में चयनित हुए अभ्यर्थियों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। निदेशक ने कहा कि सभी चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.