प्रमुख संवाददाता, फरवरी 16 -- UP Police Constable Recruitment: पुलिस भर्ती दौड़ में शामिल होने आए छह युवक शनिवार को गिरकर घायल हो गए। पांच के पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया तो एक की मांसपेशियां खिंचने से उसे फिजियोथेरेपी की सलाह दी गई है। शुक्रवार को छह युवाओं की गिरने से पैर की हड्डी टूट गई थी। अब तक यह संख्या 25 पहुंच चुकी है। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। पीएसी मैदान में 1050 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया था। 4800 मीटर की दौड़ के लिए 12 चक्कर लगाने थे। सुबह दौड़ शुरू हुई तो भरथना के आकाश शर्मा अचानक गिर पड़े। एंबुलेंस से उन्हें कांशीराम अस्पताल भेजा गया। उनके पैर में फ्रैक्चर निकला, उन्हें प्लास्टर चढ़ाया गया। भाई उन्हें साथ ले गए। ऊंचाहार के अरविंद भी इसी बैच में दौड़ रहे थे। यह भी पढ़ें- संभल से 12 साल पहले गायब उस्मान पाकिस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.