देहरादून, दिसम्बर 19 -- देहरादून। दून शहर के विभिन्न चिन्हित इलाकों में पुलिस बूथ लगाने के लिए अनुबंधित कंपनी वॉलप एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड ने एनएचएआई द्वारा शुक्रवार को एफआरआई के सामने से पुलिस बूथ हटाने को लेकर नाराजगी जताई है। कंपनी के प्रबंधक पारस कौशिक ने बताया कि विभाग को बूथ हटाने से पहले जानकारी देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इससे कंपनी को आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है। कंपनी ने नगर आयुक्त नमामी बंसल से मांग की है कि उन्हें पुलिस बूथ स्थापित करने के लिए दूसरी साइट उपलब्ध करवाई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...