हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 27 -- भोजपुर के हसन बाजार ओपी क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद स्नातक की एक छात्रा की हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से दुष्कर्म के बाद जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना गुरुवार की शाम की एक पुस्तकालय की बतायी जा रही है। रविवार की शाम इस मामले में छात्रा के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें लाइब्रेरी संचालक और उसके अन्य साथियों पर आरोप लगाया गया है। इधर, प्राथमिकी दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करती हुई पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वह उसी थाना क्षेत्र के कातर गांव निवासी डीसी कुमार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार वह प्राइवेट तौर पर पुलिस बहाली के लिए छात्र-छात्राओं को शारीरिक परीक्षा की तैयारी कराता है। एसपी राज की ओर से घटना की पुष्टि की गयी है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.