बेगुसराय, अप्रैल 30 -- बेगूसराय,हिंदुस्तान प्रतिनिधि। शहर के गांधी स्टेडियम में पुलिस बहाली की तैयारी कर रही छात्राओं की मांग पर नगर निगम पार्षद ने गंभीरता दिखाई है। बीते नौ अप्रैल को हिंदुस्तान के विशेष अभियान 'बोले बेगूसराय' में पुलिस बहाली के लिए जुटी छात्राओं को चाहिए सुविधायुक्त मैदान शीर्षक के साथ प्रकाशित खबर का सकारात्मक असर हुआ है। नगर निगम वार्ड संख्या 35 की पार्षद डॉ. शगुफ्ता ताजवर ने गांधी स्टेडियम का दौरा कर छात्राओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और तत्परता से समाधान की दिशा में पहल की। डॉ. शगुफ्ता ताजवर ने एसडीओ कार्यालय परिसर में इन छात्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था कराई है। उन्होंने बताया कि छात्राओं की अन्य समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को अवगत कराया गया है। नगर आयुक्त से गांधी स्टेडियम में चापाकल लगाने का भी आग्रह किया है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.