छपरा, अप्रैल 24 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। एक बार फिर स्थानीय प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। गुरुवार की शाम प्रखंड के खाकी मठिया बाजार से अतिक्रमण हटाया गया। एक पखवारा पूर्व चेतावनी देने के बाद भी सड़क किनारे से दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। सीओ को बल प्रयोग करना पड़ा । बनियापुर पुलिस की मदद से बनियापुर सीओ दीनानाथ कुमार ने लगभग सौ दुकानों को सड़क की जमीन से हटवाया। सीओ दीनानाथ कुमार ने बताया कि सड़क के कालीकरण से दुकानें हटवाई गयी। वहीं नाले पर भी लगाए गए दुकानों को हटवाया गया। इसके बाद भी यदि कोई दुकानदार अपनी दुकानें नहीं हटाता है तो बुलडोजर लगा बाजार को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। सीओ ने बताया कि अतिक्रमण के कारण आये दिन दुर्घटना होती रहती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.