शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- नगर पालिका की 13 दुकानों का खुली बोली के द्वारा आवंटन किया गया। गहमा गहमी को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मंगलवार की शाम नायब तहसीलदार पूनम मधुकर व अध्यक्ष हाजरा बेगम के निर्देशन में ईओ सत्येंद्र प्रकाश नीलामी बोली प्रक्रिया संपन्न कराई। अधिकतम बोली लगाने वाले आवेदकों को दुकान आवंटन किया गया। ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि 13 दुकानों मे दो दुकान अनुसूचित, एक पिछड़ा एवं 10 दुकान अनारक्षित वर्ग के लिए थी। इसमें 17 लोगों ने आवेदन किए थे। सभी दुकानों की सरकारी बोली 6 लाख रुपए निश्चित रखी गई थी इससे ऊपर आवेदकों ने बोली लगाई। इस दौरान राजस्व निरीक्षक सुशांत कुमार, जेई पीयूष मिश्रा, राजीव कुमार, अय्यूब हुसैन, कमलदीप अरविंद कुमार इस्लाम अली, ठेकेदार सुनील शर्मा, साजिद खान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...