धनबाद, जून 19 -- धनबाद। पुलिस बनकर महिला को झांसा देकर महिला से गले से सोने की चेन ले ली और फरार हो गया। घटना बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के विकास नगर छठ तालाब के पास की है। शास्त्री नगर पश्चिम की रहने वाली 62 वर्षीया सावित्री देवी बुधवार को जीजीपीएस से अपने पोते को लेकर वापस आ रही थी। इस दौरान विकास नगर छठ तालाब के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे और कहा कि वे लोग पुलिस है। आज कल चेन छिनतई की घटना बहुत ज्यादा हो रही है, इसलिए सादे लिबास में निगरानी कर रहे थे। उसे भी हिदायत दी कि सोने की चेन पहनकर न निकले। चेन छिनतई करनेवाले बदमाश घूम रहे हैं। इतना कहकर अपने बैग से कागज और रूमाल निकाला और कहा कि गले से सोने की चेन निकलर कर उसमें रख लीजिए। उनके झांसे में आकर सावित्री देवी ने ऐसा किया, लेकिन कागज में रखे सोने की चेन की जाए उसे कुछ और दे दिया। घर जाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.