श्रीनगर, नवम्बर 13 -- एसएसबी फायरिंग रेंज में शुक्रवार से 21 वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय, वाहिनी राइफल/रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सशस्त्र सीमा बल के उपमहानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी के हाथों होगा। जबकि 16 नवम्बर को पुलिस महानिरीक्षक डा. निलेश आनंद भरणे पुरस्कार वितरण करेंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 13 जिलों की सिविल पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ और आईआरबी सहित 19 टीम प्रतिभाग कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.