फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- फर्रुखाबाद। वामा सारथी के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में पुलिस प्रशिक्षुओं के साथ परीक्षा पर चर्चा की गयी। भारतेंदु नाट्य अकादमी के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र पांडेय ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस प्रशिक्षुओं को परीक्षा का प्रेशर कम करने के टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में कदम कदम पर परीक्षायें होती हैं। हमें उनसे डरना और घबराना नहीं है। आने वाली परीक्षा में सभी एकाग्रचित्त होकर तैयारी करें और पूरी निष्ठा के साथ परीक्षा में भाग लें। यदि किसी कारण से सफल नहीं होते हैं या नंबर कम आते हैं तब भी घबराने की जरूरत नही है फिर से प्रयास करना है। मेहनत और लगन से असंभव कार्य को भी संभव किया जा सकता है। इस दौरान हिमांशु कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस प्रशिक्षु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.