हाथरस, फरवरी 25 -- हाथरस। मंगलवार को शहर के अलीगढ़ रोड पर मंगलवार को अचानक पुलिस प्रशासन के साथ जीएसटी के अधिकारी एक दुकान पर जांच पड़ताल करने के लिए पहुंच गये। जीएसटी के अधिकारी दुकानदार से दो बिल बुक ले गये। मंगलवार दोपहर के समय अचानक एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह और सीओ सिटी योगेन्द्र कृष्ण नारायण अपने साथ राज्य जीएसटी के सहायक आयुक्त हरिनाथ यादव व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बल की मौजूदगी के कारण आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानों के शटर आंशिक रूप से बंद कर दिए गए। अधिकारियों ने सबसे पहले आरके ऑटोमोबाइल पर दस्तक दी, जहां बिक्री से संबंधित बिल बुक और अन्य अभिलेखों की जांच की गई। प्रारंभिक जांच के दौरान बिल बुक को जब्त कर लिया गया। आसपास की कई ऑटोमोबाइल की दुकानों पर भी टीम पहुंची, लेकिन किसी के यहां से कोई भी...