लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। जन सुरक्षा के मद्देनजर धारदार अथवा खतरनाक मांझे का कतई प्रयोग न करें। जिस भी व्यक्ति के पास इस तरह का खतरनाक का मांझा हो वह पुलिस-प्रशासन के पास जमा कर दे। अन्यथा पुलिस ने अगर पकड़ा तो सीधे जेल भेजे जाएंगे। क्योंकि इस तरह का मांझा प्रतिबंधिक है। उसके भंडारण और प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई का प्राविधान है। यह जानकारी गुरुवार को चौक कोतवाली में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने दी। जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन चौक कोतवाली में गुरुवार दोपहर किया गया। इस दौरान एसीपी चौक राजकुमार सिंह, एसीपी बाजारखाला विरेंद्र विक्रम सिंह, लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, महामंत्री एवं पार्षद अनुराग मिश्र, पतंग एसोसिएशन के पदाधिकारी, व्यापारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों ...