दरभंगा, फरवरी 3 -- घनश्यामपुर। मून स्टार क्रिकेट क्लब, पाली के तत्वावधान में मंगलवार को रण परती मैदान में सद्भावना कप क्रिकेट का फाइनल हुआ। मीडिया इलेवन व पुलिस प्रशासन इलेवन में हुए मुकाबले में पुलिस प्रशासन इलेवन की टीम ने मीडिया इलेवन को 16 रनों के अंतर से हराकर कप पर कब्जा जमाया। विजेता टीम के कप्तान घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार व उपविजेता टीम के एम रजा मैन ऑफ द मैच चुने गये। मून स्टार क्रिकेट कल्ब, पाली के अध्यक्ष मो. अब्दुल हफीज, मो. फिरोज खान, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो. हसन जाहिद उर्फ मिट्ठू, मो. नौशाद आलम व रवींद्र कुमार सिंह ने पुरस्कार व कप प्रदान किया। अंपयरिंग मो. लईक व मो. पन्ना ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...