बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- जिला कारागार का रविवार दोपहर को एएसपी और एसडीएम सदर ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने महिला बैरक, पुरुष बैरक, जेल अस्पताल समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली गई। रविवार दोपहर को सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ऋजुल एवं उपजिलाधिकारी सदर दिनेश चंद्र द्वारा अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल के साथ अचानक जिला कारागार पहुंचकर महिला और पुरुष बैरक तथा जेल अस्पताल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.