सहारनपुर, फरवरी 11 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को मेरठ जोन की 29वीं अंतर जनपदीय कुश्ती क्लस्टर-2026 (कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग व आर्म रेसलिंग) का शुभारंभ एसएसपी अभिनंदन ने किया। प्रतियोगिता में मेरठ जोन के आठ जनपदों के 232 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन मुकाबलों में गौतमबुद्धनगर और सहारनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ग्रीकोरोमन कुश्ती में सहारनपुर के प्रदीप कुमार, जुगनू, आदेश, गगन चौहान और हरेंद्र राणा, गौतमबुद्धनगर के शुभम व मोहित, मेरठ के सचिन और हरीश यादव तथा हापुड़ के आयुष प्रथम रहे। फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में गाजियाबाद के सुशील, मेरठ के लाल सिंह, रविंद्र, अभिषेक, अमरपाल व विकास, सहारनपुर के लोकेंद्र यादव तथा बुलंदशहर के सुशील ने स्वर्ण जीता। महिला वर्ग में गौतमबुद्धनगर की हेमलता, दीक्षा व द...