गाज़ियाबाद, दिसम्बर 28 -- लोनी, संवाददाता। लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी के सामने दिल्ली-सहारनपुर रोड किनारे वायुसेना से सेवानिवृत्त वारंट अफसर की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों की पुलिस तीन दिन बाद पहचान तक नहीं कर पाई है। पुलिस की पांच टीम मामले की छानबीन में जुटी हैं। अशोक विहार कॉलोनी निवासी योगेश कुमार की नकाबपोश दो बाइक सवार बदमाशों ने 26 दिसंबर को दिनदहाड़े सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस की टीम बदमाशों के आने व भागने वाले रास्तों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। सीसीटीवी में बदमाश आते जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में बाइक के नंबर स्पष्ट नहीं है। हत्या को करीबी द्वारा अंजाम दिया जाना प्रतीत हो रहा है। एसीपी ने बताया कि सर्विलांस टीम मामले की छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.