बलिया, जनवरी 23 -- फेफना। थाना क्षेत्र के फेफना तिराहे पर स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय व पुलिस पिकेट के पास स्थित सुनील चौरसिया की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग पांच हजार रुपये नकद, पान मसाला समेत अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार को शुक्रवार की सुबह जानकारी हुई तो तत्काल फेफना थानाध्यक्ष को सूचना दी। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...