हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- कुरारा। थानाक्षेत्र के उमराहट गांव में पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को बुधवार की देर शाम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है। जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रामआसरे सरोज को देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि उमराहट गांव में दरोगा और सिपाही पर हमला करने वाले दो अभियुक्त राजकिशोर निषाद और महेंद्र निषाद मनकी रोड बम्हनपुर मोड़ के पास देखे गए हैं। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों अभियुक्तों की घेराबंदी की गई। पुलिस टीम से घिरा देखकर आरोपियों फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही में गोली चलाई, जो अभियुक्त राजकिशोर निषाद...