प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- कुंडा, संवाददाता। युवक की जहर खाने से संदिग्धावस्था में हुई मौत के मामले को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस पर हमला कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने 25 लोगों को नामजद करते हुए 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सरकारी कार्य में बाधा, हाइवे जाम, मोबाइल छीनने आदि के मामले को लेकर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जिसमें पुलिस ने 14 पुरुष, नौ महिलाओं समेत 23 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के बिछलहला साहूमई गांव निवासी पवन श्रीवास्तव के 22 वर्षीय बेटे की 30 जनवरी को संदिग्धावस्था में जहर खाने से मौत हो गई थी। 31 जनवरी को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लौटा तो मां सुनीता देवी ने गांव के अमन सोनकर, बब्लू पटेल, प्रधानपति विनोद पटेल के खिलाफ जहर देकर हत्या किए जाने का आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.