जहानाबाद, फरवरी 7 -- छापेमारी में आठ वारंटी गिरफ्तार रतनी, निज संवाददाता पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर शकूराबाद थाना क्षेत्र में फरार आरोपितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शकूराबाद थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों से आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शकूराबाद थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हरणा ठेकही मुसहरी में छापेमारी कर अर्जुन मांझी, श्रीकांत मांझी एवं कैल मांझी को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर पुलिस पर हमला करने के मामले में वारंट निर्गत किया गया था। वहीं हमींदचक गांव से वारंटी सुरेश यादव और विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पोखमां गांव से वारंटी संतोष कुमार, रतनी से फुलचंद मांझी एवं फरीदपुर गांव से महफूज आलम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.