गया, जनवरी 20 -- चेरकी थाना की पुलिस ने मंगलवार को खाप गांव में छापेमारी कर दो महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में दोनों महिलाओं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज थी। चेरकी थानाध्यक्ष टिवंकल सिंह ने बताया कि करीब तीन दिन पहले खाप गांव में एक कांड के आरोपी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम कुछ लोगों द्वारा हमला कर दिया गया था, जिसमें ये दोनों महिलाएं भी शामिल थी। गुप्त सूचना पर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...