अररिया, मार्च 20 -- रानीगंज। बीते आठ मार्च को रानीगंज थाना क्षेत्र के जगता पलार टोला में अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस पर हुए जानलेवा हमले के मामले पुलिस का अबतक हाथ खाली हैं। अबतक पुलिस किसी की भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। हमले में रानीगंज थाना के एएसआई चंदन कुमार के बयान पर डेढ़ दर्जन लोगों पर नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। डकैती के मामले में पकड़ने गयी पुलिस को मोहम्मद कादिर ने एएसआई चंदन कुमार और रवि प्रकाश को दांत काटकर गंभीर रूप से जख्मी भी कर दिया। दोनों जख्मी एएसआई समेत अन्य पुलिस कर्मियों का इलाज रानीगंज रेफ़रल अस्पताल में किया गया। हालांकि पुलिस ने डकैती कांड के अभियुक्त मोहम्मद कादिर को उसी रात गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि मामले में अबतक गिरफ्तारी नहीं हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.