साहिबगंज, जनवरी 3 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मंगलहाट स्थित जामी मस्जिद में बीते दो जनवरी को ड्यूटी के दौरान पुलिस पर हमला करने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पूर्व मामले को लेकर एएसआई मो जमील के बयान पर उसके विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार मंडल नामक युवक को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दलगत आधार पर नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर भाजपा का धरना छह को राजमहल, प्रतिनिधि। भाजपा नगर कमेटी की बैठक शहर के निरीक्षण भवन में शनिवार को नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी के अध्यक्षता में किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल और बैठक के प्रभारी जिला महामंत्री गौतम यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस दौरान आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों सहित विभिन्न समस्या ए...