सासाराम, फरवरी 20 -- राजपुर, एक संवाददाता। राजपुर थाना कांड संख्या 146/24 पुलिस पर हमला मामले के तीन अभियुक्तों ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष उमुस सलमा ने बताया कि शराब छापेमारी के दौरान श्रीनगर सुअरा में पुलिस पर हमला हुआ था। मामले में अभियुक्त जयराम चौधरी, शेखर चौधरी तथा अमित चौधरी तब से फरार थे। पुलिस दबिश पर तीनों ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। बताया कि शुक्रवार को थाने में दर्ज कांड संख्या 32/26 के आरोपित राजपुर गांव निवासी शत्रुधन कुमार व बिजेंद्र पासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वही न्यायालय के वारंटी राजपुर निवासी अता मिया को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.